नई दिल्ली। लद्दाख की गलवान घाटी (Galvan Valley) में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प और तनाव जारी है। इस तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कानून की शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए टिकटॉक ( Tik Tok Application ), यूसी ( UC Browser ), शेयरइट ( Shareit ) समेत 59 मशहूर चाइनीज ऐप ( Chinese Mobile App ) पर बैन लगा दिया है। इन ऐप्स के ब्लॉक होने का मतलब है कि अब भारतीय यूजर्स इन ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
चीन के खिलाफ भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई, UC-Tik ToK-Shareit समेत 59 Chinese Apps पर Ban
अहमद पटेल ने किया फैसले का स्वागत
मोदी सरकार के इस फैसले (Chinese Apps Banned )का कांग्रेस नेता अहमद पटेल (Ahmed Patel Welcomes ) ने भी स्वागत किया। अहमद ने कहा है सरकार द्वारा चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का हम स्वागत करते हैं। हमारे क्षेत्र में घुसपैठ और चीनी सेना द्वारा हमारे सशस्त्र बलों पर अकारण किए गए हमले के मद्देनज़र, हम उम्मीद करते हैं कि हमारी सरकार और भी अधिक प्रभावी कदम उठाएगी।
सुरक्षा की वजह से बैन हुए ये App
बता दें भारतीय सुरक्षा एजेंसियों (Indian Security Agencies) से चाइनीज एप (Chinese Apps) की एक लिस्ट तैयार कर केंद्र सरकार से अपील की थी इनको बैन किया जाए या फिर लोगों को कहा जाए कि इनको तुरंत अपने मोबाइल से हटा दें। इसके पीछे दलील ये दी गई थी कि चीन भारतीय डेटा हैक (Indian Data Hack) कर सकता है। इस दलील के बाद ही भारत सरकार ने चीन के 59 एप पर बैन लगाने का फैसला लिया।
Post a Comment