17 जुलाई तक होगा आवेदन प्रक्रिया
इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन माध्यम से भी आवदेन किया जा सकेगा। यूआरटीपीजी परीक्षा दे चुके विद्यार्थी एक साथ आठ विषयों में आवेदन कर सकेगा। इसके लिए 17 जुलाई तक विद्यार्थी संबंधित विभाग में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते है। जिसके साथ सभी दस्तावेज संबंधित विभाग में जमा करवाने होंगे।
पहली मेरिट 21 जुलाई को जारी होगी
ग्रेजुएशन की मार्कशीट की हार्ड कॉपी, जाति प्रमाण पत्र, स्पॉट्र्स से संबंधित सर्टिफिकेट्स, यूआरटीपीजी एंट्रेंस टेस्ट की मार्कशीट लगानी होगी इसके बाद एंट्रेंस टेस्ट के 70 नंबर व ग्रेजुएशन के 30 प्रतिशत परीक्षा के अंक व अन्य वेटेज जोड़कर मेरिट तैयार की जाएगी। प्रवेश के लिए पहली मेरिट 21 जुलाई को जारी होगी।
Post a Comment