कोविड-19: तांबे की मिश्रित कोटिंग से करेंगे हानिकारक किटाणुओं का खात्मा Corona Pandemic
कोरोना महामारी (Corona Pandemic) ने हमारी जीवनशैली और दिनचर्या को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। दुनियाभर के वैज्ञानिक कोरोना वायरस का तोड़ निकालने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इस बीच कुछ वैज्ञानिकों ने हानिकारक किटाणुओं से छुटकारा पाने के लिए भारत की एक पुरानी पद्धति पर विश्वास जताया है। दरअसल वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया है कि तांबे (Copper) की मिश्रित धातुओं के लेप से हानिकारक किटाणुओं और वायरस को आसानी से खत्म किया जा सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि तेजी से एंटी-बैक्टीरियल दवाओं (Anti Bacterial Medicine) का इस्तेमाल हम कर रहे हैं उससे भविष्य में ये दवाएं हम पर बेअसर हो जाएंगी। यही वजह है कि तांबे गुणों को अब इन वायरस और किटाणुओं के खिलाफ उपयोग करने का सुझाव दे रहे हैं। एक शोध में सामने आया है कि हर साल दुनिया भर में सात लाख लोगों की ऐसे वायरस जनित रोगों से हो जाती है जिन वायरस पर एंटीबायोटिक दवाओं का असर ही नहीं होता। वैज्ञानिकों का कहना है कि जिस तेजी से हम वायरस और अन्य किटाणु जनक रोगों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित करते जा रहे हैं, आने वाले सालों में कई बीमारियों पर दवाएं बेअसर साबित होंगी और ऐसे रोगों से मरने वालों की संख्या हर साल एक करोड़ लोगों की जान जाने का अंदेशा है। बीते कुछ दशकों में हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से लडऩे वाली दवाओं का बेअसर होना इसका एक स्पष्ट संकेत है।
Tags:
Health
Post a Comment